बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। ऐसे में ट्रेन को तुरंत बुलंदशहर जिले के खुर्जा जंक्शन पर रोका गया, जहां से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।
आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चुनचुन कुमार यादव ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर 5 में सीट बुक कराई थी। रविवार को वह पत्नी के साथ ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए। खुर्जा जंक्शन पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी तबीयत बिगड़ी और रक्तस्राव शुरू हो गया, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। दो बजकर दस मिनट पर खुर्जा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन को रोका गया। जहां पर आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को स्ट्रेचर की मदद से प्लेटफार्म से बाहर लेकर आए। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जटिया महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गर्भपात होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला को भर्ती कर उपचार दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चुनचुन कुमार यादव दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी तो उनकी पत्नी रूही उनके साथ दिल्ली में रहती थी। चुनचुन ने बताया कि रूही चार माह की गर्भवती थी। ऐसे में सही देखरेख और उपचार के लिए वह रूही को गांव छोड़ने जा रहे थे।
महिला का गर्भपात होने पर खुर्जा जंक्शन पर रोकी ट्रेन, अस्पताल में कराया भर्ती
RELATED ARTICLES



