बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना की पुलिस को एक दो वर्षीय बच्ची बुगरासी अड्डे के पास रोती हुई मिली जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और उसके परिजनों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने अथक परिश्रम करते हुए बच्ची के परिजनों को ढूंढ निकाला और बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
गुम हुई दो वर्षीय बच्ची को परिजनों को सौंपा
0
3
RELATED ARTICLES



