बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार निवासी पुनीत अरोरा का तीन दिन से कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और युवक की तत्काल बरामदगी की मांग की।
आपको बता दें कि युवक की मां ने पुलिस को बताया कि 1 जून की सुबह करीब दस बजे वह बाजार जाने के लिए घर से निकला था। लगभग साढ़े दस बजे पुनीत ने अपनी मां को फोन पर कहा कि वह जल्द ही घर लौट आएगा। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुनीत की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
तीन दिन से लापता पुनीत, परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES



