बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिला पुलिस करनाल की थाना साइबर क्राइम की टीम ने बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से करनाल निवासी एक युवक के साथ ठगी कर चार लाख रूपए की रकम हड़पी थी।
आपको बता दें कि जिला करनाल के शाहपुर निवासी विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर ड्राई फ्रूट खरीदने की ऐड देखने के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल व क्यूआर कोड के माध्यम से रिफंड का झांसा देकर उसके विभिन्न बैंक खातों से चार लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। जांच के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खातों, व्हाट्सएप रिकॉर्ड एवं केवाईसी दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के खाते से ठगी की राशि विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। मामले में आगे की जांच में पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर 02 जून 2026 को दोनों आरोपियों को खुर्जा नगर, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शानू पुत्र अरशद निवासी उस्मापुर थाना खुर्जा हाल निवासी खीरखानी मोहल्ला बागवाली मस्जिद खुर्जा नगर जिला बुलंदशहर तथा मोहसिन पुत्र राशिद निवासी ईदगाह रोड, बुर्ज उस्मान खाँ, खीरखानी मोहल्ला बागवाली मस्जिद खुर्जा नगर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
करनाल जिले की पुलिस ने बुलंदशहर में दी दबिश, ठगी के दो आरोपी पकड़े
RELATED ARTICLES



