बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
आपको बता दें कि एक डीजल टैंकर सड़क किनारे खड़ा था और उसका पंचर टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां ट्रेलर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
NH-34 पर दर्दनाक हादसा: डीजल टैंकर में पीछे से घुसा ट्रेलर, ट्रेलर चालक की हुई मौत
RELATED ARTICLES



