Thursday, June 4, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई स्टेशन फाटक छह व सात को रहेगा बंद

डिबाई स्टेशन फाटक छह व सात को रहेगा बंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। डिबाई रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 65/बी पर जीर्णोद्धार कार्य के चलते फाटक को करीब 35 घंटे के लिए सड़क यातायात हेतु पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
उत्तर रेलवे राजघाट-नरौरा सेक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विपिन राज ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य 6 जून की सुबह 8 बजे से शुरू होकर 7 जून की शाम 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन या पैदल यात्री का आवागमन संभव नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात के लिए गेट संख्या 64 गोधना तथा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments