बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। विभाग ने अवर अभियंताओं के लिए जिला अस्पताल के सामने और सहायक अभियंताओं के लिए भूड़ चौराहे के निकट सरकारी आवास विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अब प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी चल रही है।
आपको बता दें कि वर्तमान में जनपद में लोक निर्माण विभाग के 47 अवर अभियंता और 16 सहायक अभियंता तैनात है। इनमें से कुछ अधिकारियों के पास ही सरकारी आवास है तथा जिन अधिकारियों के पास सरकारी आवास नहीं है उन्हें निजी मकान का रुख करना पड़ता है। इससे विभागीय कार्यों के संचालन और आपातकालीन स्थितियों में समन्वय प्रभावित होने के बात भी सामने आती रही है। विभाग की योजना के तहत अवर अभियंताओं (जेई) के लिए जिला अस्पताल के सामने उपलब्ध भूमि पर आवास बनाए जाएंगे, जबकि सहायक अभियंताओं (एई) के लिए भूड़ चौराहे के निकट आवास बनेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, अधिकारियों के लिए सरकारी आवास का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए बनेंगे सरकारी आवास, प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी
RELATED ARTICLES



