बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में अजयनगर पुल के पास नहर से शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, ककोड़ क्षेत्र के अजयनगर पुल के पास नहर में एक युवक का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे उसकी पहचान करना भी चुनौती बना हुआ है।
पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई हो सकती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 33 वर्ष आंकी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
बुलंदशहर: नहर से मिला अज्ञात युवक का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका
RELATED ARTICLES



