बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पर 24 अप्रैल 2026 को थाना ककोड क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककोड में दो पक्षों के बीच फायरिंग/पत्थरबाजी हुई थी जिससे लोकशान्ति भंग कर जनसामान्य में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर शान्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी थी। इस सम्बन्ध में थाना ककोड पर मुअसं-143/2026 धारा 191(2)/ 191(3)/ 190/115(2)/352/125/ 109(1) बीएनएस व मुअसं-144/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/127/109 (1) बीएनएस पंजीकृत किये गये थे जिसके क्रम में नामित आरोपी जुबैर पुत्र यामीन निवासी मौ० व्यापारियान कस्बा व थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर सहित करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। उक्त अभियोग में आरोपी जुबैर वर्तमान में जिला कारागार बुलन्दशहर में निरुद्ध हैं जो जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय से जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। इसलिए थाना ककोड पुलिस द्वारा 04 जून 2026 को अभियुक्त जुबैर के विरूद्ध एनएसए की धारा 3(2) की कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में एनएसए का नोटिस तामील कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि 15 मई 2026 को अभियुक्त असलम व 24 मई 2026 को अभियुक्त हसीन के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जा चुकी है। शेष अभियुक्तों के विरुद्ध भी एनएसए की कार्यवाही प्रचलित है।
जुबैर के विरुद्ध हुई NSA की कार्यवाही
RELATED ARTICLES



