बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में उर्स मेले का आयोजन चल रहा है। इसमें जलपरी वैरायटी शो का आयोजन किया जा रहा है। वैरायटी शो में बालाओं के ठुमके लगवाए जा रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैरायटी शो देखने के लिए दो पक्ष के युवा आपस में भिड़ गए और भगदड़ मच गई। बुधवार की रात चल रहे वैरायटी शो में दौलतपुर कला और गेसूपुर के युवक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षी के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और रातों-रात छोड़ दिया। इसकी शिकायत ग्रामीण एसएसपी से भी कर चुके हैं। उसके बाद भी स्थानीय पुलिस वैरायटी शो का आयोजन कर रही है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि वैरायटी शो में बालों के ठुमके लगाने की जानकारी नहीं है।
वैरायटी शो में चले लात-घूंसे, तीन हिरासत में
0
28
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


