Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरउप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी ने आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों...

उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी ने आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों का लिया जायजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि आरक्षी भर्ती परीक्षा 8, 9 व 10 जून को दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं जिससे भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments