Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पुलिस लाइन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, DGP ने बढ़ाया उत्साह

बुलंदशहर पुलिस लाइन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, DGP ने बढ़ाया उत्साह


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस परिवार के बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) लखनऊ से ऑनलाइन माध्यम के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान वामा इको क्लब के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दिया जा सकता है।3



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments