Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरविद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के चार चोर गिरफ्तार

विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के चार चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 1250 कि.ग्रा. वजन के विद्युत तार/केबिल, घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन तथा एक पिकअप गाड़ी सहित चार चोरों को एक अभिसूचना के आधार पर रामपुर रोड रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदाकत उर्फ डैनी पुत्र मासूम अली निवासी ग्राम अजीतपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर, सलमान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम अजीतपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर, फैसल पुत्र हबीब निवासी ग्राम सिरौरा थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी न्यू सीलमपुर के250 थाना सीलमपुर दिल्ली तथा फैज आलम पुत्र फिदाहुसैन निवासी ग्राम अन्सैनी थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड हाल निवासी न्यू सीलमपुर के 725 थाना सीलमपुर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments