Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनिर्माणाधीन भवन के लेंटर के गिरने से छह मजदूर दबे

निर्माणाधीन भवन के लेंटर के गिरने से छह मजदूर दबे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पार्क के पास एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। लेंटर गिरने से छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। शोर की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि मामला रविवार का है जब शास्त्री पार्क के पास एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। लेंटर के नीचे गिरते ही छह मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया। वहीं मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद मलबे में दबे छह मजदूरों को बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments