बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से मिट्टी खनन और परिवहन किए जाने की सूचना पर छापेमार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मिट्टी खोदने वाली मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी की खुदाई और परिवहन किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों और मशीन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और खुदाई मशीन जब्त
RELATED ARTICLES



