बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने अपने हाथ में अवैध तमंचा लिया हुआ है। युवक ने तमंचे के साथ फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
बताया जा रहा है कि वायरल फोटो बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि युवक ने अपने हाथ में तमंचा लिया हुआ है और उसके बराबर में एक और लड़का भी खड़ा हुआ है तथा युवक सेल्फी लेता हुआ दिख रहा है। जैसे ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो देख लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। मामले में थाना प्रभारी खुर्जा को जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल
RELATED ARTICLES



