बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जनपद के एसपी सिटी ने रविवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस का अर्दली रूम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। कांवड़ यात्रा और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बुलंदशहर: आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
RELATED ARTICLES



