बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला रविवार का है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि जिला अलीगढ़ के गांव सोनाली निवासी छोटू उर्फ राजेश सुबह करीब नौ बजे उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला कर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



