बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी परिसर में फोन पर बात कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन अचानक फट गया। मोबाइल फटने से तेज धमाके की आवाज सुन सभी पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने फोन को चेक किया।
आपको बता दें कि थाना के भोजनालय में काम कर रहे सौरभ ने बताया कि वह थाना परिसर में खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इतने में अचानक उनकी जब में रखा फोन गर्म हो गया उन्होंने फोन को जब से बाहर निकाल कर देखा तो उसमें से धुआं उठा रहा था। इसके बाद वह काफी घबरा गए और उन्होंने फोन को जमीन पर फेंक दिया। जमीन पर फेंकने के बाद फोन तेज आवाज के साथ फट गया। फोन के फटते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने फोन को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि फोन अधिक गर्म होने से फट गया।
बुलंदशहर: थाना परिसर में एक फोन गर्म होकर फटा
RELATED ARTICLES



