Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरछोटे होटलों की दुकानदार लकड़ी के चूल्हे व तंदूर पर खाना बनाने...

छोटे होटलों की दुकानदार लकड़ी के चूल्हे व तंदूर पर खाना बनाने को मजबूर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सिलेंडर समय पर न मिलने और कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने पर दुकानदार काफी परेशान है। अब वह लकड़ी के चूल्हे व तंदूर पर काम करने को मजबूर है। चूल्हे और तंदूर पर खाना बनाने में काफी समय लग रहा है। वहीं दुकानदारों का हाल भी धुएं और गर्मी से हाल बेहाल है।
आपको बता दें कि दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल गैस की हो रही किल्ल्त के चलते काफी परेशानियां हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर बुक करने के बाद 15 से 20 दिन में मिल रहा है। ब्लैक में सिलेंडर 2500-2700 रूपए में खरीदना पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोग अब लकड़ी और कोयल खरीदने लगे हैं। कोयल और लकड़ियों के दाम में उछाल आ गया है जिसके कारण दुकानदार काफी परेशान है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments