Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में चार खंभा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ई-रिक्शा चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला रविवार की शाम का है। ई-रिक्शा चालक नगर के देवीपुरा में सवारी छोड़कर आ रहे थे। जैसे ही वह चार खंभा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments