बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने सोमवार को काला आम और भूड़ चौराहे पर छतरियों का वितरण किया जिससे धूप और बारिश से बचने में मदद मिलेगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वितरण कार्यक्रम में सीओ सिटी प्रखर पांडेय, सीओ ट्रैफिक शशांक श्रीवास्तव और टीआई राजपाल सिंह तोमर उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अनिल कुमार, नरेश गोयल, आशुतोष त्यागी, मुकेश अग्रवाल, सूर्य भूषण मित्तल, सचिन गोयल व राजीव सिंघल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने किया छतरियों का वितरण
0
5
RELATED ARTICLES



