Wednesday, June 10, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरपीड़ित ने न्याय के लिए खटखटाया एसएसपी कार्यालय का दरवाजा

पीड़ित ने न्याय के लिए खटखटाया एसएसपी कार्यालय का दरवाजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में एक ईट व्यापारी ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि आरोपी पक्ष मामले में लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि पीड़ित का कहना है कि मामला सोमवार का है जब वह ईटो की बिक्री के लगभग डेढ़ लाख रूपए लेकर अपने साथी के साथ लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने नकदी, एक बाइक और एक गाड़ी छीन ली। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से लूटी गई नकदी, बाइक और गाड़ी बरामद कर ली। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग और उनके परिचित लगातार मामले में समझौते का दबाव बना रहे हैं जिसके बाद पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments