Wednesday, June 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरएसडीएम: नगर पालिका में पशु अवशेष मिलने की हुई पुष्टि

एसडीएम: नगर पालिका में पशु अवशेष मिलने की हुई पुष्टि


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र की नगर पालिका के एक गोदाम में भारी मात्रा में पशु अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता था कि नगर पालिका के गोदाम में भारी मात्रा में पशु अवशेष रखे हुए हैं। इसके बाद खुर्जा एसडीएम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और दो नायब तहसीलदार और नगर पालिका से सफाई इंस्पेक्टर भेज कर मामले की जांच कराई। एसडीएम का कहना है कि जब वीडियो की जांच कराई गई तो जांच सही पाई गई। फिलहाल नगर पालिका द्वारा वहां पर साफ-सफाई कराई गई है। अवशेषों को जेसीबी की मदद से नियमानुसार निस्तारण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।
वहीं थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments