बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भीषण गर्मी के बीच गौवंशों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सिकंदराबाद के एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव बंचावली स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 122 गौवंश मौजूद पाए गए। एसडीएम ने मौके पर मौजूद केयरटेकर से पशुओं की देखभाल, चारा-पानी की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौवंशों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त छांव की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समय पर हरा चारा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम दीपक कुमार पाल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी गौवंश के बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
भीषण गर्मी में गौवंश की सेहत पर SDM की नजर, गौशाला में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
RELATED ARTICLES


