Thursday, June 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरतेज आंधी से पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे, यातायात अवरुद्ध

तेज आंधी से पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे, यातायात अवरुद्ध


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आई बारिश से लोगों को राहत मिली। वहीं तेज आंधी के कारण सड़क किनारे खड़े पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया जिसके बाद रात में ही पेड़ों को सड़क से साइड कराया और जाम खुलवाया।
आपको बता दें कि तेज धूप और गर्मी के कारण लोग काफी बेहाल थे। लोगों का घरों से निकलना भी दुर्भर हो रहा था। बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं तेज आंधी से सड़क के किनारे खड़े पेड़ उखड़ गए और सड़क पर गिर गए। इस दौरान सड़कों पर भारी जाम लग गया और वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पाकर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ों को साइड करने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को सड़क से हटवाया गया जिसके बाद जाम को खुलवाया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments