बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सहकारी नगर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का संज्ञान लेकर पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि एक युवक का आरोप है कि वह मंगलवार को अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल से लेकर घर जा रहा था। सहकारी नगर पुलिस चौकी द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की।
वहीं पुलिस का कहना है कि सहकारी नगर चौकी पर पुलिस मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे जिन्हें रोका गया। उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई। वहीं युवक ने पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में शिकायत प्राप्त कर पुलिस जांच कर रही है।
चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर लगे मारपीट के आरोप
RELATED ARTICLES



