बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुधवार देर रात आई तेज आंधी-तूफान ने पूरे जनपद में भारी तबाही मचा दी। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली झोंकेदार आंधी ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बिजली के पोल गिरने से घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
सबसे बड़ा हादसा अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां BSNL टेलीकॉम कंपनी का एक टावर अचानक एक मकान पर गिर पड़ा जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। BSNL टावर के गिरने से घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई तथा पेड़ों के गिरने से राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई अन्य पक्षियों की मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों और बागों का जायजा लिया तो जगह-जगह मृत पक्षी पड़े मिले।
आंधी की वजह से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर पोल गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। विद्युत विभाग की टीमें सुबह से ही आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं।
बुलंदशहर में आंधी का कहर: घर पर गिरा BSNL टावर, मोरों समेत कई पक्षियों की मौत व बिजली व्यवस्था हुई बहाल
RELATED ARTICLES



