बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 13 जून 2026 तक आंधी, तूफान, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर पालिका, नगर पंचायत और विकास खंड अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय है।
13 जून तक आंधी, तूफान, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी
RELATED ARTICLES



