बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) ने अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान सुनेहरा, गंगेश्वरा चौराहा और गंगेश्वरा खुर्जा बाईपास रोड क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
आपको बता दें कि प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 4 बीघा, 11 बीघा और 8 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुलडोजर चलते ही अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।यह कार्रवाई BKDA की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देश पर की गई।
प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कई बीघा जमीन पर विकसित कॉलोनियां ध्वस्त
RELATED ARTICLES



