Saturday, June 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरयुवक पर चाकू से हमला व बचाने आए दो दोस्त भी घायल,...

युवक पर चाकू से हमला व बचाने आए दो दोस्त भी घायल, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उस्मापुर गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। युवक को बचाने आए उसके दो दोस्तों पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव उस्मानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो दोस्तों को भी निशाना बनाया गया। सूचना मिलते ही थाना खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी कहासुनी और विवाद के चलते मारपीट हुई जिसके दौरान चाकू से हमला किया गया। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments