बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): गोरखधाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से कैंटीन संचालक अमरदीप के मौत के मामले में जीआरपी के अधिकारियों ने जंक्शन चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों द्वारा की गई इस निलंबन की कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतक अमरदीप द्वारा ट्रेन के आगे कूदने का सीसीटीवी भी वायरल हो रहा था।
आपको बता दें कि कानपुर जिले के गांव तिलिया बार निवासी सुरेश ने बताया कि उनके 26 वर्षीय ममेरे भाई अमरदीप की बुलंदशहर जिले के खुर्जा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 व 4 पर कैंटीन है। इन कैंटिनो का संचालन मृतक अमरदीप करता था। सुरेश का आरोप है कि गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे जीआरपी कर्मियों द्वारा भेजे व्यक्ति ने कैंटीन पर तीन पानी की बोतल मांगी। इस पर व्यक्ति से हाथापाई हो गई। इसके बाद जीआरपी के दो सिपाही कैंटीन पर पहुंचे और हिमांशु, विजय और सुरेश को धमकाते हुए मारपीट की और तीनों को चौकी पर लेकर आ गए। वहां अमरदीप भी पहुंच गया। चौकी के बाहर अमरदीप और जीआरपी कर्मियों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद अमरदीप ने गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी अमरदीप को बचाने के लिए कूदा, लेकिन अमरदीप ने जीआरपी कर्मी को धक्का दे दिया। इसके बाद ट्रेन ने अमरदीप को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक अमरदीप को बचाने के चक्कर में जीआरपी कर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही अमरदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सीओ इटावा जीआरपी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले का एक सीसीटीवी भी वायरल हो रहा था जिसमें अमरदीप स्वयं ट्रेन के आगे कूदता हुआ दिखाई दिया। प्रथम दृष्टया उच्चाधिकारियों द्वारा जंक्शन प्रभारी अरविंद, कांस्टेबल सुनील कुमार और सचिन को निलंबित कर दिया है।
कैंटीन संचालक अमरदीप की मौत के मामले में जंक्शन चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
RELATED ARTICLES



