Sunday, September 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरसाइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 पर झमका पुल के पास साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों से वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मामला रविवार का है जब 62 वर्षीय वृद्ध पाटरी से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही मजदूर खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 पर झमका पुल के निकट पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान 62 वर्षीय राधेश्याम निवासी बगराई के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments