बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): शादी समारोह में वेलकम गर्ल के रूप में काम करने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर आठ महीने तक महिला के साथ बुलंदशहर जिले के थाना खानपुर क्षेत्र के आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला थाने पहुंची और मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह शादी-विवाह के आयोजनों में वेलकम गर्ल के रूप में काम करती है। लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गांव परवाना के रहने वाले मोहित से हुई थी। आरोपी मोहित शादी समारोह में टेंट और सजावट का काम संभालता है। पीड़िता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व वह खानपुर स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में काम के लिए सिलसिले से आई थी। देर रात काम खत्म होने के बाद आरोपी मोहित उसे अपने गांव ले गया वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इसके बाद आरोपी मोहित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तब महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही महिला से शादी करने का वादा किया। 26 जुलाई को जब महिला ने अपनी बात रखी और शादी का दबाव बनाने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय का कहना है कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित समेत आठ नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
शादियों में वेलकम गर्ल के रूप में काम करने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म व शादी का झांसा देकर बनाएं संबंध
RELATED ARTICLES


