बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेड़ा अड्डा के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 6.45 लाख रूपए ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई और नगर कोतवाली में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि मोहल्ला टावर वाली गली धमेड़ा अड्डा के रहने वाले आस मोहम्मद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 15 जून 2026 की सुबह करीब दस बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को इंडसइंड बैंक की अधिकारी बताते हुए उनके खाते की जानकारी ली। पीड़ित ने कॉल करने वाली महिला को खाते की सारी डिटेल बता दी। दोपहर में उनके खाते से करीब 6.45 लाख रूपए कटने का मैसेज आया जिसके बाद पीड़ित काफी परेशान हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की। एसपी क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



