Saturday, June 13, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरकरंट की चपेट में आने से तीन कुत्तों की मौत

करंट की चपेट में आने से तीन कुत्तों की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी ब्लॉक के गांव खुशहालपुर में हाई टेंशन विद्युत लाइन तार की चपेट में आने से तीन कुत्तों की मौत हो गई। कुत्तों की मौत से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर जर्जर तारों को समय पर न बदलने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि गांव खुशहालपुर में बम्बे के पास एक खेत में 11 000 वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इस दौरान खेत में घूम रहे तीन कुत्ते करंट की चपेट में आ गए जिसके बाद कुत्तों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments