बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव करोरा में शनिवार को गृहक्लेश के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गांव करोरा निवासी युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहासू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES



