बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में बुलंदशहर जिले में दो दिवसीय मसाला जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 19 नमूने एकत्र किए जिन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है।
आपको बता दें कि सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि नकुल फूड प्रोडक्ट्स, शिकारपुर से धनिया पाउडर (एमसीआर ब्रांड), हल्दी पाउडर (एमसीआर ब्रांड), सौंठ पाउडर (एमसीआर ब्रांड) और मिर्च पाउडर (एमसीआर ब्रांड) के चार नमूने एकत्र किए गए। निराज स्पाईसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, खुर्जा से मिर्च पाउडर (जेड मिराज ब्रांड) का नमूना लिया गया। भाव जी स्पाईसिस लिमिटेड, नगलाकरन से जीरा (खुला), मिक्स जीरा डूंगरा, हल्दी पाउडर के चार नमूने एकत्र किए गए। स्वदेशी प्राकृतिक जैगरी, ग्राम निसुरखा से हल्दी पाउडर (खुला) का नमूना लिया गया।
स्वदेशम आर्गेनिक फूड प्राइवेट लिमिटेड, बिहटा से धनिया पाउडर का एक नमूना, मेसर्स गुरु कृपा प्रोविज स्टोर, लाजपत्पुरी मार्केट से (पंजाब छौका बंधानी होंग) और मिर्च पाउडर (शान-ए-दिल्ली) के दो नमूने एकत्र किए गए। इस अभियान में पंकज वर्मा, राम मिलन राना, हरेन्द्र कुमार, मनीषा शर्मा, अनिल कुमार कौशल, सनजीत कुमार, सुनील कुमार सिंह, पुनेन्द्र सिंह राना और सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे।
बुलंदशहर: जिले में मसाला जांच अभियान चलाने से व्यापारियों में बना रहा डर का माहौल, 19 नमूने जांच को भेजें
RELATED ARTICLES



