बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धराऊं में बिजली विभाग की लापरवाही ने छह बेजुबान जानवरों की जान ले ली। गांव में टूटा हुआ बिजली का खंभा और खेत में पड़े करंट में प्रवाहित तार मौत का जाल बन गए। करंट की चपेट में आने से छह जानवरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बिजली का खंभा टूट जाने के कारण हाई वोल्टेज तार खेत में गिर गए थे। तारों में लगातार करंट दौड़ रहा था जिसकी जानकारी होने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान खेत की ओर गए छह जानवर करंट की चपेट में आ गए और तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते टूटे खंभे और तारों को ठीक कर दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। बेजुबान जानवरों की मौत से ग्रामीणों में भारी रोष है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
टूटा बिजली का खंभा बना काल, करंट की चपेट में आकर 6 जानवरों की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES



