Sunday, June 14, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरयुवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने पत्नी समेत चार...

युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने पत्नी समेत चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी, उसके भतीजे और भाइयों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक राणा के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि अभिषेक ने कुछ माह पहले रोशनी नाम की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपने परिवार से अलग होकर खत्रीवाड़ा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अभिषेक अपनी पत्नी के कथित आचरण का विरोध करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। परिजनों का दावा है कि रोशनी, उसका भतीजा और उसके भाई अभिषेक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका आरोप है कि अभिषेक की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments