Sunday, June 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल की बिक्री का आरोप,...

बुलंदशहर: इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल की बिक्री का आरोप, पंप की मशीन का नोजल सील, बिक्री बंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर के मामन चुंगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की नोजल को सील कर दिया। पंप पर बिक रहे पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों को शांत कराया तथा पेट्रोल पंप की बिक्री बंद कर पंप की मशीन का नोजल सील कर दिया।
आपको बता दें कि मामन चौक के पास स्थित इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने बाइक में पेट्रोल भरवाया जिसके बाद युवक की बाइक बंद हो गई। बाइक बंद होने पर युवक बाइक को मिस्त्री के पास ले गया जहां मिस्त्री ने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला। इस दौरान बाइक का इंजन खराब हो गया। आरोप है कि पेट्रोल में पानी की मिलावट मिली। इसके बाद बाइक चालक बोतल में पेट्रोल कराकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। युवक का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर पानी जैसा पदार्थ मिलाकर पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे उसकी बाइक का इंजन भी खराब हो गया। युवक ने जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बोतल में किया हुआ पेट्रोल दिखाया तो पेट्रोल पंप कर्मचारी से युवक की नोंकझोंक को गई। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य बाइक सवारों ने भी जमकर हंगामा काटा। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पुलिस से पेट्रोल में मिलावट की शिकायत की। इसके बाद मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की गई जिन्होंने जिला पूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए। सूचना पाकर जिला पूर्ति विभाग की टीम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंची और पेट्रोल की हो रही बिक्री को बंद कराते हुए पंप की मशीन का नोजल सील कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप है। तथा टंकी लीक होने का भी संदेह है। आइओसी कंपनी को मामले की सूचना दे दी है जो मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments