बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर के औरंगाबाद मार्ग पर गांव इमलिया के पास पैदल जा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक की पहचान बेचन दास पुत्र निवासी मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कार्यरत थे।
आपको बता दें कि बेचन दास रात के समय टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव इमलिया के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के साथ काम करने वाले लोगों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
RELATED ARTICLES



