बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र में अनाज मंडी रोड के पास एक नाली में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। शव देख लोगों के होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को नाले से बरामद कर उसका दफिना कर दिया।
आपको बता दें कि सरकारी अस्पताल के पास अनाज मंडी रोड पर बने नाली में एक नवजात शिशु पड़ा मिला। जब लोगों ने नाली में शिशु को मृत अवस्था में पड़ा देखा तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है जिससे यह पता चल सके की भूर्ण नाली में कैसे आया। पुलिस ने नवजात शिशु का दफिना कर दिया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
नाली में पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES



