बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शनिवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो अवैध तमंचे मय तीन जिंदा कारतूस, तीन अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थानों में दो मुकदमें पंजीकृत हैं। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 46.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को करीब 425 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपितों पर एक मुकदमा पंजीकृत हैं। वहीं मादक पदार्थ की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 300 ग्राम गांजा व 210 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं जिनके खिलाफ थानों में दो मुकदमें पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 304 वाहनों का ई-चालान किया गया और 16,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 34 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 164 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 22 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 12 वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर08/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
08/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
95
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


