Wednesday, October 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया...

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जनपद के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति टीमों ने मंदिरों, मुख्य बाजारों, चौराहों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। साथ ही यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा टीमों ने बाल श्रम उन्मूलन, आत्मरक्षा के उपाय और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधों की रोकथाम करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments