बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर के विवेकानंद स्कूल के निकट बुधवार को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से नगर में बिना रुकावट के सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
आपको बता दें कि विवेकानंद स्कूल के पास विद्युत केंद्र पर बिजली विभाग द्वारा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जिससे लोगों को बिजली सही से नहीं मिल पा रही थी। इसकी जगह अब दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने से नगर के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
स्याना: दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने से निर्बाध मिलेगी बिजली
RELATED ARTICLES



