Sunday, June 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकड़ी जांच के बाद ही नीट अभ्यार्थियों को मिला प्रवेश

कड़ी जांच के बाद ही नीट अभ्यार्थियों को मिला प्रवेश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रविवार को नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व मजिस्ट्रेटरों ने कड़ी निगरानी रखी और सामाजिक तत्व दूर-दूर तक नजर नहीं आए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:00 बजे ही पहुंचना शुरू कर दिया था और दोपहर बाद 1:30 परीक्षा केंद्र के द्वारा बंद कर दिए गए नीट यूजी की पुनर्परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments