बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में स्थित अलहमद फैक्ट्री पर उस समय हड़कंप मच गया जब 15 विभागों के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। हालांकि अलीगढ़ पुलिस ने मामले में पहले ही मीट कारोबारी व फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन निवासी खुर्जा दो पार्टनर समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। टीम की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि खुर्जा की मीट फैक्ट्री का अलीगढ़ की एलेना फैक्ट्री से भी कॉन्ट्रैक्ट है।
यह है मामला:
जनवरी के महीने में अलीगढ़ के थाना चंदौस क्षेत्र में पुलिस ने मीट से लदे वाहन को पकड़ा था। वहां तैनात तत्कालीन दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही मीट के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोग शाला भेजे। रिपोर्ट में प्रतिबंध पशु के मांस की पुष्टि हुई जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में पता चला कि यह प्रतिबंधित पशु का मांस खुर्जा की अल्हमद फैक्ट्री से मांस लेकर आ रहा था जिस पर थाना चंदौस पुलिस ने शुक्रवार को खुर्जा निवासी फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया था। वहीं रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब एसडीएम प्रत्यक्ष पांडे, क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार, ऊर्जा निगम, अग्निशमन विभाग, प्रदूषण विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग समेत 15 विभागों की टीम खुर्जा के मुंडाखेड़ा मार्ग पर स्थित मीट फैक्ट्री पर पहुंची और कार्रवाई की।
प्रतिबंधित पशु का मांस सप्लाई करने के मामले में खुर्जा की अल्हमद फैक्ट्री पर 15 विभागों का छापा
RELATED ARTICLES


