Tuesday, June 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमनीष सैनी हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मनीष सैनी हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस ने मनीष सैनी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम सैनी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान शिवम सैनी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी शिवम सैनी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जहाँगीराबाद पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने आरोपी शिवम को रुकने का इशारा किया मगर आरोपी नही रुका और भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने शिवम के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।
बताया गया है कि यह घटना दो दिन पहले जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। एक शराब पार्टी के दौरान मनीष सैनी और शिवम सैनी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर शिवम सैनी ने मनीष पर गोली चला दी थी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनीष सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद से आरोपी शिवम फरार चल रहा था। जिसे जहांगीराबाद पुलिस ने मंगलवार को चैकिंग के दोरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments