Friday, June 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: अवैध जिमों पर हुई कार्यवाही, "टाइगर फिटनेस क्लब" समेत 3 जिम...

बुलंदशहर: अवैध जिमों पर हुई कार्यवाही, “टाइगर फिटनेस क्लब” समेत 3 जिम सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): लखनऊ अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त हुए जिला प्रशासन ने बुलंदशहर में अवैध रूप से संचालित जिमों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जिमों को सील कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस की टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार, सीओ सिटी प्रखर पांडे और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र में संचालित कई जिमों का निरीक्षण किया। जांच में आईकोनिक जिम, टाइगर फिटनेस क्लब और फिटनेस फैक्ट्री जिम को नियमों के विपरीत संचालित पाया गया, जिसके बाद तीनों प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित जिम बेसमेंट में संचालित हो रहे थे और अग्नि सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।
लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन लगातार अवैध निर्माणों, बेसमेंट में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों और बिना अनुमति चल रहे प्रतिष्ठानों पर नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments